IND vs ENG: इस खिलाड़ी के बिना किसी भी टीम से हार सकती है इंग्लैंड, माइकल वॉन ने किया बड़ा दावा

Michael Vaughan on England cricket team Performance: पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि प्रेरणादायी कप्तान बेन स्टोक्स की अनुपस्थिति में भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच के अंतिम दिन इंग्लैंड की टीम ने हड़बड़ी दिखाई, जबकि उसे जीत के लिए केवल 35 रन चाहिए थे और उसके चार विकेट बचे थे।

Michael Vaughan on England cricket team Performance: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई रोमांचक टेस्ट श्रृंखला के अंतिम मैच में जहां भारत ने छह रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की, वहीं इंग्लैंड की अंतिम दिन की रणनीति पर पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने सवाल उठाए हैं। वॉन का मानना है कि कप्तान बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी ने इंग्लिश टीम को मानसिक रूप से कमजोर कर दिया, जिसका नतीजा उन्हें हार के रूप में भुगतना पड़ा।

England test team ap

इंग्लैंड टेस्ट टीम (फोटो- AP)

केवल 35 रन की ज़रूरत थी, फिर भी हार गई इंग्लैंड टीम

पांचवें टेस्ट के अंतिम दिन इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 35 रन बनाने थे और उनके पास चार विकेट शेष थे। बावजूद इसके, टीम ने जल्दबाज़ी में गलत फैसले लिए और भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिए।माइकल वॉन ने बीबीसी के ‘टेस्ट मैच स्पेशल’ में कहा कि "बेन स्टोक्स अगर मैदान पर होते तो इंग्लैंड यह टेस्ट मैच नहीं हारता। वह टीम के लिए मानसिक मज़बूती का स्तंभ हैं।"

End of Feed