'सबसे मूर्ख टीम है साउथ अफ्रीका', भारत की जीत से बौखलाए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का बेतुका बयान

Michael Vaughan Statement: भारत की जीत से इंग्लैंड के पूर्व कप्तान खार खाए बैठे हैं। पहले दिनेश कार्तिक की पोस्ट पर अजीबो-गरीब कमेंट किया। अब फिर से उनका माथा फिर गया है। इस बार साउथ अफ्रीका की टीम पर निशाना साधा है और बेहद बेतुका बयान दे दिया है।

Michael Vaughan on South Africa Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत से इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन बौखला गए हैं। सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रन से रोमांचक शिकस्त देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया था। इसके बाद से वह बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं। माइकल वॉन ने साउथ अफ्रीका की टीम को मूर्ख तक कह दिया है।

Michael Vaughan on SA.

माइकल वॉन ने दिया बेतूका बयान।

साउथ अफ्रीका ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया। सुपर-8 में भारत के खिलाफ जीत दर्ज कर सभी को हैरान कर दिया था। भारत टूर्नामेंट से बाहर होने की दहलीज पर आ गया था। हालांकि, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को हराकर भारत ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया। वहीं, दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई।

End of Feed