WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स के नए कोच बने माइकल क्लिंगर

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 6, 2024, 01:23 PM IST

WPL 2024, Michael Klinger Appointed New Coach Of Gujarat Giants: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लिंगर को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल 2024) के दूसरे सत्र के लिए राचेल हेन्स की जगह गुजरात जाइंट्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

WPL 2024: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल क्लिंगर (Michael Klinger) को मंगलवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के दूसरे सत्र के लिए राचेल हेन्स की जगह गुजरात जायंट्स का मुख्य कोच नियुक्त किया। डब्ल्यूपीएल का दूसरा सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा। इसके सभी मैच दिल्ली और बेंगलुरु में खेले जायेंगे।

Michael Klinger Appointed New Coach Of Gujarat Giants In WPL 2024

माइकल क्लिंगर

गुजरात जायंट्स पांच-टीमों की लीग के शुरुआती आयोजन में पिछले सत्र में आखिरी पायदान पर रही थी। टीम आगामी सत्र में 25 फरवरी को बेंगलुरु में सत्र के शुरुआती मैच में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।

End of Feed