Avesh Khan catch: आवेश खान ने एक हाथ से पकड़ा हैरतंगेज कैच, संजू सैमसन के ग्लव्स छीनकर किया मजेदार सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Avesh Khan Catch video: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच तालिका के शीर्ष मुकाबले में फिल साल्ट को आउट करने के लिए अवेश खान ने 2024 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सर्वश्रेष्ठ कैच में से एक पकड़ा।

KEY HIGHLIGHTS
  • आवेश खान ने पकड़ा बेहतरीन कैच
  • फिल सॉल्ट का झटका विकेट
  • किया मजेदार सेलिब्रेशन

Avesh Khan Catch video: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 31वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रही है। ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे टॉप 2 टीमों के मैच में में फिल साल्ट को आउट करने के लिए अवेश खान ने 2024 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सर्वश्रेष्ठ कैचों में से एक पकड़ा। इसके बाद उन्होंने मजेदार सेलिब्रेशन किया जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है।

Avesh khan catch

आवेश खान कैच (फोटो- BCCI/IPL)

यह शानदार कैच मैच के चौथे ओवर में आया जब ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी चल रही थी और पहले ओवर में रियान पराग के हाथों जीवनदार पाने के बाद फिल सॉल्ट दमदार लय में नजर आ रहे थे। तभी आवेश खान ने अपनी लेंथ खींच ली। सॉल्ट ने इसे सीधे गेंदबाज के ऊपर से मारना चाहा लेकिन मोटा एज लगा। इस पर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने तेज और शानदार प्रतिक्रिया दिखाते हुए अपनी बाईं ओर जंप लगाई और एक हाथ से नीचा कैच पकड़ लिया।

End of Feed