महिला एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने क्यों नहीं ली ट्रॉफी, विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

Women's Asia Cup 2026 Trophy Controversy: भारतीय विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि महिला एशिया कप में खिताबी जीत के बाद भारतीय टीम ने ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी क्यों नहीं ली थी। MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि यह मामला पूरी तरह BCCI के अधिकार क्षेत्र में आता है।

Women's Asia Cup 2026 Trophy Controversy: विदेश मंत्रालय ने महिला एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर अपनी स्थिति साफ कर दी है। MEA ने कहा कि भारतीय महिला टीम का ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी न लेना BCCI के अधिकार क्षेत्र का मामला है। दरअसल, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने रविवार को फाइनल जीतने के बाद पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में हिस्सा नहीं लिया था। टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था, जिसकी वजह सीमा पार आतंकवाद और ऑपरेशन सिंदूर को बताया जा रहा है।

bcci women

एशिया कप जीतने के बाद भारतीय महिला टीम ने क्यों नहीं ली ट्रॉफी (फोटो साभार- BCCI Women)

पुरुष टीम ने भी नहीं ली थी ट्रॉफी

यह ठीक वैसा ही फैसला है जैसा पिछले साल सितंबर में मेंस एशिया कप जीतने के बाद भारतीय पुरुष टीम ने लिया था। मंगलवार को दिल्ली में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से पूछा गया कि क्या यह मामला मंत्रालय के दायरे में आता है। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि यह पूरी तरह BCCI के क्षेत्राधिकार में आता है।

End of Feed