IPL 2024: मयंक यादव को सीधे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में मिलना चाहिए मौका, इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज ने जताया पूरा भरोसा

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 4, 2024, 10:24 PM IST

Stuart Broad on Mayank Yadav: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की सबसे तेज गेंद फेंकने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स के धाकड़ खिलाड़ी मयंक यादव ने सभी को अपना मुरीद बना लिया है। इसी कड़ी में इंग्लैंड के दिग्गज स्टूअर्ट ब्रॉड ने उन्हें लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्टुअर्ट ब्रॉड ने की मयंक यादव की तारीफ
  • तेज रफ्तार देख इंप्रेस हुआ इंग्लैंड का दिग्गज
  • टीम इंडिया में की एंट्री की मांग

Stuart Broad on Mayank Yadav: इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का मानना है कि भारत की नई तेज गेंदबाजी सनसनी मयंक यादव को सीधे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उतारा जा सकता है ताकि कैरियर में चोटों का सामना करने के लिये उनका शरीर सख्त हो सके।पिछले साल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से विदा ले चुके ब्रॉड का मानना है कि कम उम्र में ही शुरूआत करके यादव शीर्ष स्तर पर बहुत कुछ सीख सकते हैं लेकिन उन्हें उतार चढाव के लिये तैयार रहना होगा।

mayank yadav

मयंक यादव

स्टार स्पोटर्स की कमेंट्री टीम में शामिल ब्रॉड ने यहां चैनल के स्टूडियो में पीटीआई से बातचीत में कहा - 'मुझे नहीं लगता कि उसे घरेलू क्रिकेट से होकर गुजरने की जरूरत है । शीर्ष स्तर पर खेलकर उसका शरीर खुद ब खुद सख्त हो जायेगा।उसका रनअप अच्छा है और उसे लाइन और लैंग्थ की भी अच्छी समझ है । किसी युवा गेंदबाज के लिये सबसे शीर्ष स्तर पर खेलना अच्छा सबक होता है । मैने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कम उम्र में शुरूआत करके ही बहुत कुछ सीखा । वह आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों के खिलाफ सीख रहा है ।'

End of Feed