IND vs AUS 3rd Test: गाबा टेस्ट से पहले मैथ्यू हेडेन ने टीम इंडिया के गेंदबाजों को दी अहम सलाह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में 10 विकेट के अंतर से करारी हार का सामना करने वाली टीम इंडिया को मैथ्यू हेडेन ने शनिवार से गाबा में खेले जाने वाले सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच से पहले बड़ी अहम सलाह दी है। जानिए हेडेन ने क्या कहा?

ब्रिसबेन: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडेन ने भारतीय गेंदबाजों को सलाह दी है कि वे शनिवार से शुरू हो रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में ‘चौथी और पांचवीं स्टंप लाइन’ को लक्ष्य बनाएं और गाबा की पिच से मिलने वाले उछाल का फायदा उठायें। एडिलेड में गुलाबी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत के बाद पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर है। भारत ने पर्थ में पहला टेस्ट 295 रनों से जीता था।

Matthew Hayden

मैख्यू हेडेन(साभार Star Sports)

भारतीय गेंदबाजों को करना चाहिए इस लाइन पर भरोसा

हेडेन ने गाबा में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को आउट करने के तरीके पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा,'भारत को जब भी गेंदबाजी करने का मौका मिलता है तो उन्हें चौथी और पांचवीं स्टंप लाइन पर थोड़ा और अधिक भरोसा करना चाहिए। और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें उछाल का उपयोग करने की जरूरत है। '

End of Feed