मार्नस लाबुशेन की जल्द होगी ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में वापसी, ट्रेविस हेड ने जताया भरोसा

Marnus Labuschagne Comeback: मार्नस लाबुशेन को ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में मौका नही दिया गया है और इसके पीछे की वजह उनका खराब फॉर्म भी है। हालांकि ट्रेविस हेड को उनकी वापसी की पूरी उम्मीद है।

Marnus Labuschagne Comeback: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से टीम से बाहर किए गए मार्नस लाबुशेन को समर्थन दिया है। हेड ने कहा कि दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को जल्द ही टीम में वापसी करते देखा जाएगा।

labuschagne

मार्नस लाबुशेन (फोटो- AP)

फॉर्म में खराबी के बाद टीम से बाहर हुए लाबुशेन

मात्र दो साल पहले दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज रहे लाबुशेन को पिछले 12 महीनों में केवल 27.82 के औसत से रन बनाने के बाद टीम से बाहर कर दिया गया है। चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली के इस फैसले को 2021 में उनकी नियुक्ति के बाद सबसे बड़े निर्णयों में से एक माना जा रहा है।

End of Feed