UAE vs NZ: यूएई के खिलाफ मार्क चैपमैन और मिचेल की जुगलबंदी, लपका यादगार कैच; देखें वीडियो

यूएई की पारी का 15वां ओवर मिचेल सेंटनर करने आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर यूएई के बल्लेबाज अलीशान शराफू ने डीप मिडविकेट की तरफ हवाई शॉट खेला। बाउंड्री पर खड़े मार्क चैपमैन ने फुर्ती का गजब नमूना पेश किया। साथ ही प्रजेंस ऑफ माइंड का भी। उन्होंने डेरिल मिचेल के साथ जुगलबंदी कर फैंस को एक यादगार कैच का लुत्फ दिलाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को उड़ते हुए तो कई बार देखा है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएई के खिलाफ मार्क चैपमैन सुपरमैन बन गए। उन्होंने डेरिल मिचेल के साथ मिलकर एक यादगार कैच लपका। चैपमैन का प्रजेंस ऑफ माइंड और फुर्ती का गजब नमूना पेश किया, जिसके देख स्टेडियम में बैठे फैंस ने दांतो तले अपनी अंगुलियां दबा लीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Mark Chapman.

मार्क चैपमैन और डेरिल मिचेल की जुगलबंदी- फोटो- जियो हॉटस्टार

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप के 11वें मैच में न्यूजीलैंड के सामने यूएई की चुनौती है। चेन्नई चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम में यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यूएई की शुरुआत खराब रही। 12 रन के स्कोर पर टीम ने पहला विकेट गंवा दिया। हालांकि, इसके बाद मोहम्मद वसीम और अलीशान शराफू ने कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

End of Feed