NZW vs SAW: मारिजान काप ने रचा इतिहास, तोड़ दिया डु प्रीज का रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर मारिजान काप ने इतिहास रच दिया। वह साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गई। उन्होंने अपने हमवतन खिलाड़ी मिगनॉन डु प्रीज को पीछे छोड़ दिया।

ICC Women World Cup: आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप के 7वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर ने मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया। इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में जैसे ही टॉस हुआ, मारिजान काप साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाली खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने अपने हमवतन खिलाड़ी मिगनॉन डु प्रीज को पीछे छोड़ दिया। दोनों टीमों के लिए यह दूसरा मुकाबला है। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका दोनों अपने पहले मुकाबलों में क्रमश: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ हार गई थी।

women world cup

विमेंस वर्ल्ड कप (साभार-X)

मारिजान काप ने रचा इतिहास

साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर मारिजान काप का यह 155वां वनडे मुकाबला था और वह अब डु प्रीज (154 मैच) से आगे निकल गई हैं। वह इस टीम की अहम सदस्यों में से एक हैं। उन्होंने साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। उनके नाम 3,307 रन के अलावा 169 विकेट हैं। इसके अलााव उन्होंने 116 मैच की 97 पारी में 1625 रन और 92 विकेट चटकाए हैं। यह मुकाबला न्यूजीलैंड की दो खिलाड़ियों के लिए भी बेहद खास रहा। न्यूजीलैंड के लिए सोफी अपना 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही हैं। इसके अलावा सुजी बेट्स के लिए यह 350वां मुकाबला था।

End of Feed