टेस्ट के बाद काउंटी क्रिकेट में भी चमके मानव सुथार, डेब्यू मैच में मचाया तहलका

Manav Suthar in County Championship: मानव सुथार ने काउंटी चैम्पियनशिप में भी शानदार शुरुआत की है। वारविकशर के लिए डेब्यू करते हुए सुथार ने यॉर्कशर के खिलाफ पहले दिन 76 रन देकर 2 विकेट झटके।

Manav Suthar in County Championship: टेस्ट डेब्यू में 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने के बाद बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने काउंटी चैम्पियनशिप में भी शानदार शुरुआत की है। वारविकशर के लिए डेब्यू करते हुए सुथार ने यॉर्कशर के खिलाफ पहले दिन 76 रन देकर 2 विकेट झटके। 23 साल के इस युवा स्पिनर ने अपने काउंटी करियर का पहला विकेट सैम व्हाइटमैन को 55 रन पर आउट करके लिया। दिन के आखिरी लम्हों में उन्होंने यॉर्कशर के सेट बल्लेबाज विलियम लक्सटन को 167 रन पर LBW कर बड़ा झटका दिया। लक्सटन ने 261 गेंदों की मैराथन पारी खेली थी। यॉर्कशर ने दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 398 रन बनाए।

Manav Suthar (1)

मानव सुथार (BCCI)

डेब्यू टेस्ट में बने थे प्लेयर ऑफ द मैच

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू में 7 विकेट लेकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने सुथार को वारविकशर ने अगले दो काउंटी मैचों के लिए साइन किया है। वो अगले हफ्ते टॉनटन में समरसेट के खिलाफ भी खेलते दिखेंगे। टेस्ट डेब्यू में भी सुथार ने पहले ही ओवर में विकेट लिया था और पहली पारी में 33 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। वहीं दूसरी पारी में अफगानिस्तान का एक विकेट सुथार ने चटकाया था।

End of Feed
Latest News

Sonam Wangchuk: आज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो रहे हैं सोनम वांगचुक? राजघाट में बापू को करेंगे नमन, फिर लौटे सकते हैं लद्दाख

CWG 2026: पाकिस्तानी मुक्केबाज रहमान के खिलाफ धुरंधर बने भारत के जादूमणि सिंह, मात देकर की प्री-क्वार्टर फाइनल में की एंट्री

देशभर में मानसून की मार! हिमाचल में 135 सड़कें बंद, ओडिशा में हाई अलर्ट, गुजरात में बाढ़ के बीच सेना बनी जीवनरक्षक

NEET Protest: छात्र प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई; CJI सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ सुनेगी दलीलें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा दांव: लोकसभा में आज पेश होगा संशोधन विधेयक, फास्ट-ट्रैक कोर्ट और सख्त सजा का प्रावधान