क्रिकेट

रणजी ट्रॉफी के लिए महाराष्ट्र ने किया टीम का ऐलान, पृथ्वी शॉ और जलज सक्सेना टीम में हुए शामिल, इसके हाथ आई कमान

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने आगामी रणजी सीजन के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। पृथ्वी शॉ और जलज सक्सेना को टीम में मौका मिला है वहीं अनुभवी अंकित बवाने को टीम कप्तान नियुक्त किया गया है। जानिए कैसी है पूरी टीम?

Image

पृथ्वी शॉ (फोटो क्रेडिट Prithvi Shaw Instagram)

पुणे: भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और घरेलू क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी जलज सक्सेना को 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी सत्र के लिए महाराष्ट्र की 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया जबकि अंकित बावने को महाराष्ट्र का पूर्णकालिक कप्तान बनाया गया। महाराष्ट्र को पिछले साल की उपविजेता टीम केरल, सौराष्ट्र, चंडीगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब और गोवा के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। महाराष्ट्र का पहला मैच केरल के खिलाफ 15-18 अक्टूबर तक तिरुवनंतपुरम में होगा।

टीम में भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ भी शामिल हैं जो पहले अपनी राज्य टीम की कप्तानी कर चुके हैं। चयनकर्ताओं ने अनुभव को प्राथमिकता देते हुए राजवर्धन हंगरगेकर की जगह प्रदीप दाधे को चुना। शॉ और सक्सेना दोनों इस घरेलू सत्र से पहले महाराष्ट्र की टीम में शामिल हुए थे। शॉ ने मुश्किल दौर के बाद अपनी घरेलू टीम मुंबई को छोड़ दिया था। इस दौरान उन्होंने लाल गेंद की टीम में अपनी जगह भी खो दी। वह अपने करियर की नई शुरुआत करने के लिए महाराष्ट्र में शामिल हो गए। सक्सेना ने 2005-06 में मध्य प्रदेश के लिए पदार्पण किया था। वह 2016-17 सत्र में केरल में शामिल हुए और पिछले साल रणजी फाइनल में खेले जिसमें टीम विदर्भ से हार गई। महाराष्ट्र पिछले रणजी ट्रॉफी सत्र (2024-25) में सात मैचों में दो जीत, दो ड्रॉ और तीन हार के साथ एलीट ग्रुप ए अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रहा था।

रणजी ट्रॉफी के लिए महाराष्ट्र की टीम:

अंकित बावने (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, पृथ्वी साव, अर्शिन कुलकर्णी, सिद्धेश वीर, सौरभ नवले (विकेटकीपर), मंदार भंडारी (विकेटकीपर), जलज सक्सेना, विक्की ओस्तवाल, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, प्रदीप दाधे, हितेश वालुंज, सिद्धार्थ म्हात्रे, हर्षल काटे, रजनीश गुरबानी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article