Ranji Trophy Squad Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (MPCA) ने 2026-27 सत्र की रणजी ट्रॉफी स्पर्धा के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम घोषित कर दी। चयनकर्ताओं ने नियमित कप्तान रजत पाटीदार की अनुपस्थिति में शुभम शर्मा को टीम की कमान सौंपी है। वह पहले भी रणजी ट्रॉफी में मध्यप्रदेश की कमान संभाल चुके हैं। एमपीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले रणजी सत्र में मध्यप्रदेश की कप्तानी करने वाले रजत पाटीदार के साथ ही बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरशद खान ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ छह अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारत-ए की टीम में शामिल हैं, इसलिए दोनों खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी के शुरुआती मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
रजत पाटीदार (साभार-X)
इंजरी से जूझ रहे हैं वेंकटेश अय्यर
अधिकारी ने बताया कि वेंकटेश अय्यर सर्जरी से उबर रहे हैं और इस कारण वह भी घरेलू क्रिकेट की शीर्ष स्पर्धा में नहीं खेल सकेंगे। चयनकर्ताओं ने मध्यप्रदेश की रणजी टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का समन्वय बैठाने की कोशिश की है। टीम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव रखने वाले तेज गेंदबाज आवेश खान और ’रीवांचल एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर कुलदीप सेन को शामिल किया गया है।
स्पिन आक्रमण के लिए कुमार कार्तिकेय और सारांश जैन को टीम में जगह दी गई है। जैन ने 23 अगस्त को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में भारतीय टीम के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इस मुकाबले में उन्होंने 3 विकेट चटकाए थे। सारांश ने पहली पारी में 2 जबकि दूसरी पारी में एक विकेट चटकाया था।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- उम्मीद से भर देगी, उधार की बंदूक से टिन के डब्बे पर निशाना लगाने वाली निरू ढांडा की गोल्डन जर्नी
Ranji MP Squad: शुभम शर्मा (कप्तान), हर्ष गवली (विकेटकीपर), हिमांशु मंत्री (विकेटकीपर), यश दुबे, चंचल राठौर, हिमांशु शिंदे, अथर्व महाजन, सारांश जैन, कुमार कार्तिकेय, शिवांग कुमार, आर्यन पांडेय, अनुभव अग्रवाल, रोशन केवट, अक्षय शर्मा, आवेश खान, कुलदीप सेन और रवि किरण।
