LSG vs MI Highlights: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने मुंबई को हराया, आवेश बने हीरो
LSG vs MI Highlights: आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जायंट्स ने आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 12 रन से हरा दिया। मुंबई के सामने जीत के लिए 204 रन का लक्ष्य था, लेकिन 20 ओवर में मुंबई की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना पाई। आखिरी ओवर में मुंबई को 22 रन की दरकार थी, लेकिन आवेश खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए केवल 9 रन दिए।
LSG vs MI Highlights: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने मुंबई को हराया, आवेश बने हीरो
इससे पहले लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन का स्कोर खड़ा किया। लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 60 रन की पारी खेली। मार्श के अलावा एडेन मार्करम ने सीजन की पहली फिफ्टी लगाई। मार्करम 53 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इन दोनों के अलावा आयुष बडोनी ने 30 रन की तेज-तर्रार पारी खेली। आखिर में डेविड मिलर ने 14 गेंद में 27 रन की पारी खेली और अपनी टीम को 200 रन के पार पहुंचा दिया। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट चटकाए।
LSG vs MI Highlights: मुंबई की पारी
LSG vs MI Highlights: लखनऊ की पारी
हेड टू हेड में भारी लखनऊ का पलड़ा (LSG Vs MI Head To Head )
हेड टू हेड की बात करें को लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी रहा है। अब तक दोनों टीमें 6 बार टकराई है और 6 में से 5 मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के नाम रहा है। केवल 1 मुकाबला मुंबई इंडियंस ने जीते हैं। आखिरी 3 मुकाबलों की बात करें तो लखनऊ का रिकॉर्ड सौ-प्रतिशत जीत का रहा है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
मुंबई इंडियंस प्लेइंगइ इलेवन- विल जैक्स, रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विग्नेश पुथुर।
लखनऊ की प्लेइंग इलेवन- एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, आकाश दीप, अवेश खान।
MI vs LSG Live Score: आखिरी ओवर के रोमांच में जीता लखनऊ
MI vs LSG Live Score: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा फिफ्टी
MI vs LSG Live Score: मुंबई को लगा तीसरा झटका
MI vs LSG Live Score: मुंबई की खराब शुरुआत
MI vs LSG Live Score: मुंबई की नई जोड़ी ने की है शुरुआत
MI vs LSG Live Score: ऋषभ पंत हुए सस्ते में आउट
MI vs LSG Live Score: 10 ओवर में लखनऊ के 100 रन
MI vs LSG Live Score: मार्करम और मार्श की तेज शुरुआत
MI vs LSG Live Score: इकाना में लाइव एक्शन शुरू
MI vs LSG Live Score: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी मुंबई
MI vs LSG Live Score: कैसी है आज इकाना की पिच
MI vs LSG Live Score: हेड टू हेड में लखनऊ का पलड़ा भारी
LSG vs MI Live Score: आज के मैच में मुंबई की संभावित प्लेइंग इलेवन
LSG vs MI Live Score: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
आज का यह मुकाबला शाम 7.30 बजे होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 7 बजे होगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।
LSG vs MI Live Score: आईपीएल में आज मुंबई और लखनऊ का मुकाबला
आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। दोनों ही टीमों के लिए यह चौथा मुकाबला है और अब तक उसके केवल 2 प्वाइंट हैं। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
