LSG vs CSK Match Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को लखनऊ ने दी 7 विकेट से मात, सीएसके के लिए मुश्किल हुई प्लेऑफ की राह

LSG vs CSK Match Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में 7 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

LSG vs CSK Match Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में 7 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स कार्तिक शर्मा की 71 रन की आतिशी पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बना सकी। इसके बाद जीत के लिए मिले 188 रन के लक्ष्य को लखनऊ ने 16.4 ओवर में मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस और निकोलस पूरन की आतिशी पारियों की बदौलत 7 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। इस मुकाबले में हार के बाद सीएसके के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है।

LSG vs CSK Live Score

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच स्कोरकार्ड (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

चेन्नई ने बनाए 5 विकेट पर 187 रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन का स्कोर खड़ा किया है। चेन्नई के लिए कार्तिक शर्मा ने सबसे ज्यादा 71 रन की पारी खेली। वहीं शिवम दुबे ने 32(16), डेवाल्ड ब्रेविस ने 25(16) रन बनाए। लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट आकाश सिंह ने लिए। वहीं एक एक सफलता मोहम्मद शमी और शाहबाज अहमद को मिली।

End of Feed