क्रिकेट

LSG vs CSK Flashback: लखनऊ के इन तीन बल्लेबाजों के सामने चेन्नई की टीम हुई थी ढेर, धोनी की सेना के पास हिसाब बराबर करने का मौका

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 3, 2023, 10:50 AM IST

LSG vs CSK Flashbac: इंडियंप प्रीमियर लीग के 45वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। पिछले साल दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में लखनऊ ने शानदार जीत हासिल की थी।

Image

लखनऊ और चेन्नई के खिलाड़ी। (फोटो - IPL/BCCI)

LSG vs CSK Flashbac: आईपीएल के 45वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। इसमें दोनों टीमों की नजर जीत पर होगी, क्योंकि दोनों टीमें अपने अंतिम मुकाबले में हारकर इस मुकाबले में पहुंची है। वहीं, पॉइंट टेबल की बात करें तो दोनों टीमें शानदार प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ रही है। लखनऊ की टीम ने 9 मैचों में से 5 में जीत दर्ज की और 10 अंक के साथ टेबल में तीसरे नंबर पर है। इसी तरह, चेन्नई की टीम भी 9 मैचों में से 5 में जीत हासिल की है और कुल 10 अंक के साथ टेबल में चौथे नंबर पर है।

पिछले सीजन में लखनऊ का रहा था शानदार प्रदर्शन

अब बात करते हुए पिछले सीजन की। इस मुकाबले में लखनऊ ने चेन्नई को रोमांचक मुकाबले में मात दी थी। इसमें लखनऊ के तीन खिलाड़ियों का बल्ला जमकर चला था और मैच के हीरो भी रहे थे। वैसे मैच में जीत दर्ज करने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड इवान लुइस को मिली थी।

डी कॉक और लुईस ने जड़ा था अर्धशतक

पिछले सीजन में चेन्नई के खिलाफ लखनऊ के तीन खिलाड़ियों का बल्ला जमकर चला था। इसमें इवान लुइस और क्विंटन डी कॉक के बल्ले से अर्धशतक निकला था। इवान लुईस ने 239.13 की स्ट्राइक रेट से 23 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 55 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसी तरह क्विंटन डी कॉक ने 135.56 की स्ट्राइक रेट से 9 चौके की मदद से 45 गेंदों पर 61 रन बनाए थे। इसके बाद कप्तान केएल राहुल का बल्ला भी जमकर चला था। उन्होंने 153.85 की स्ट्राइक रेट से 26 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 40 रन बनाए थे।

तीन गेंदबाजों ने लिए थे दो-दो विकेट

चेन्नई के खिलाफ न केवल खिलाड़ियों का बल्ला चला था, बल्कि गेंदबाजों ने कहर बरपाया था। आवेश खान ने 38 रन देकर दो विकेट चटकाए थे। इसी तरह एंड्रयू टाई भले ही महंगे साबित हुए थे, लेकिन उनको दो सफलता मिली थी। रवि बिश्नोई ने भी कहर बरपाया था। उन्होंने 24 रन देकर दो विकेट झटके थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article