LSG IPL Team 2023 Players List, Lucknow Super Giants Team Players List, Squad 2023: अपने पहले सीजन में केएल राहुल की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन के बल पर प्लेऑफ तक पहुंचने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल 2023 में भी अपने उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। ऐसे में अपनी टीम की कमियों को दूर करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। लखनऊ के पास नीलामी में खर्च करने के लिए 23.35 करोड़ रुपये थे। इतने में उसे 4 विदेशी खिलाड़ियों सहित कुल 10 खिलाड़ियों की खरीदारी करनी थी।
लखनऊ सुपर जायंट्स( साभार LSG)
ऐसे में लखनऊ की टीम ने इस खिलाड़ियों पर दांव लगाकर अपनी दल में शामिल किया है। जानिए नीलामी के बाद कैसी है लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम?
LSG IPL Team 2023 Players List, Full Squad (नीलामी में जुड़े नए खिलाड़ी)
| खिलाड़ी का नाम | देश | भूमिका | कितने में खरीदा |
| निकोलस पूरण | वेस्टइंडीज | विकेटकीपर बल्लेबाज | 16 करोड़ रुपये |
| यश ठाकुर | भारत (गुजरात) | गेंदबाज | 45 लाख रुपये |
| डेनियल सैम्स | ऑस्ट्रेलिया | ऑलराउंडर | 75 लाख रुपये |
| रोमारियो शेफर्ड | वेस्टइंडीज | गेंदबाज ऑलराउंडर | 50 लाख रुपये |
| अमित मिश्रा | भारत | स्पिन गेंदबाज | 50 लाख रुपये |
| प्रेरक मांकड़ | भारत | बल्लेबाज ऑलराउंडर | 20 लाख रुपये (बेस प्राइज) |
| स्वप्निल सिंह | भारत | दाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के गेंदबाज | 20 लाख रुपये |
| युद्धवीर चरक | भारत | ऑलराउंडर | 20 लाख रुपये |
| नवीन उल हक | अफगानिस्तान | तेज गेंदबाज | 50 लाख रुपये |
