मुझे पता है कि... 8 मैचों में 82 रन बनाने वाले पूरन को सुपर ओवर में क्यों भेजा, LSG के कोच लैंगर ने दिया ऐसा जवाब

LSG Coach Justin Langer Defends Nicholas Pooran: लखनऊ सुपर जायंट्स ने रविवार रात कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर खेलने के लिए निकोलस पूरन को उतार दिया। अब तक टूर्नामेंट के 8 मैचों में 82 रन बनाने वाले खिलाड़ी को भेजने की खूब आलोचना हो रही है क्योंकि वो पहली ही गेंद पर आउट हो गए। अब इस पर टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने सफाई दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026
  • जस्टिन लैंगर ने किया निकोलस पूरन का बचाव
  • सुपर ओवर में पहली गेंद पर बोल्ड हुए पूरन

Justin Langer Defends Nicholas Pooran: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने आईपीएल मैच के सुपर ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के स्टार स्पिनर सुनील नारायण का सामना करने के लिए निकोलस पूरन को भेजने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि टीम प्रबंधन ने खराब फॉर्म में होने के बावजूद वेस्टइंडीज के इस विस्फोटक बल्लेबाज को सबसे अच्छा विकल्प माना।

LSG Coach Justin Langer Defends Nicholas Pooran after Loss In Super Over

जस्टिन लैंगर (Instagram/Lucknowsupergiants)

पूरन इस सत्र में रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं और उनका उच्चतम स्कोर 22 रन रहा है। वह सुपर ओवर में नारायण की पहली गेंद पर आउट हो गए। एलएसजी ने सुपर ओवर में केवल एक रन बनाया। केकेआर ने केवल एक गेंद पर जीत हासिल कर ली। लैंगर से जब मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "अच्छा सवाल है। हमें पता था कि सुनील नारायण गेंदबाजी करेंगे और अगर आप निकी (निकोलस पूरन) का रिकॉर्ड देखें, तो वह सुनील नारायण को क्रिकेट जगत में किसी भी अन्य बल्लेबाज की तुलना में अधिक बेहतर समझते हैं। इसलिए हमें लगा कि वही सबसे अच्छा विकल्प हैं।"

End of Feed