क्रिकेट

NZ vs PNG: लॉकी फर्ग्यूसन ने रच दिया इतिहास, 24 के 24 गेंद डाल दिए डॉट

T20 World Cup 2024, NZ vs PNG: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 39वें मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना पापुआ न्यू गिनी से हुआ। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के घातक गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज किया। उन्होंने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ बिना रन दिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए।

Image

टीम के साथियों के साथ जश्न मनाते हुए लॉकी फर्ग्यूसन। (फोटो- T20 World Cup Twitter)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • न्यूजीलैंड का सामना पापुआ न्यू गिनी से हुआ।
  • त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला गया मुकाबला।
  • न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन ने रच दिया इतिहास।

T20 World Cup 2024, NZ vs PNG: टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच अब पूरी तरह से बढ़ चुका है। हर दिन कोई न कोई रिकॉर्ड बन रहे हैं। सोमवार को भी एक तगड़ा रिकॉर्ड बना। न्यूजीलैंड के स्टार गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ गेंदबाजी करने आए। उन्होंने कुल 4 ओवर किए यान कुल 24 गेंद डाली। पापुआ न्यू गिनी टीम के बल्लेबाजी उनकी गेंद पर एक भी रन नहीं ले पाए और उन्होंने 3 विकेट भी चटकाए। इसके साथ ही उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया।

त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरीह पापुआ न्यू गिनी की टीम पूरा ओवर भी नहीं खेल पाई। टीम 19.4 ओवर में 78 रन पर ऑलआउट हो गई।

टी20 वर्ल्ड कप में बेस्ट इकोनॉमिकल गेंदबाजी

न्यूजीलैंड के गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन टी20 वर्ल्ड वर्ल्ड कप में बेस्ट इकोनॉमिकल (कम रन देने वाले) गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने अपनी साथी गेंदबाज टिम साउदी को पीछे छोड़ा। फर्ग्यूसन ने 4 ओवर में बिना रन दिए तीन विकेट चटकाए, जबकि टिम साउदी ने 2024 में 4 ओवर में 4 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे।

सभी गेंदबाजों ने चटकाए विकेट

पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ न्यूजीलैंड के पांच खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की। लॉकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए। उन्होंने 4 ओवर में बिना रन दिए सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। वहीं, ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवर किए और महज 14 रन देकर दो विकेट चटकाए। इसी तरह टिम साउदी ने 4 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट झटके। ईश सोढ़ी ने 3.4 ओवर में 29 रन देकर दो विकेट और मिचेल सेंटनर ने 4 ओवर में 17 रन देकर एक विकेट चटकाए।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article