LIVE

Ind vs Afg 3rd T20 Highlights: दूसरे सुपर ओवर में जीता भारत, अफगानिस्तान को दी 10 रन से पटखनी

Times Now Navbharat DigitalUpdated Jan 17, 2024, 23:58 IST
Follow on Google News
Ind vs Afg 3rd T20 Highlights: दूसरे सुपर ओवर में जीता भारत, अफगानिस्तान को दी 10 रन से पटखनी

Ind vs Afg 3rd T20 Highlights: दूसरे सुपर ओवर में जीता भारत, अफगानिस्तान को दी 10 रन से पटखनी

Ind vs Afg 3rd T20 Highlights: भारत ने दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्तान को 10 रन से हरा दिया। दूसरे सुपर ओवर में जीत के लिए अफगानिस्तान के सामने 12 रन का लक्ष्य था, लेकिन बिश्नोई ने शुरुआती 3 गेंद में 2 विकेट लेकर टीम इंडिया को जीत दिला दी। इससे पहले रोहित और रिंकू सिंह दूसरे सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने 11 रन बनाए। पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बनाए। जवाब में रोहित और जायसवाल की जोड़ी 16 रन ही बना सकी।

इससे पहले 213 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने 6 विकेट के नुकसान पर इतने ही रन बनाए और मैच टाई हो गया। आखिरी ओवर में अफगानिस्तान को 19 रन चाहिए थे, लेकिन मुकेश कुमार के इस ओवर में 18 रन बने। गुलबदीन नईब ने 23 गेंद में नाबाद 55 रन की पारी खेली। इससे पहले रोहित शर्मा के रिकॉर्ड तोड़ शतकीय साझेदारी के दम पर टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के सामने 213 रन का लक्ष्य रखा। रोहित के अलावा रिंकू सिंह ने शानदार अर्धशतक लगाया। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 150 से ज्यादा की साझेदारी उस वक्त की जब टीम इंडिया 26 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा चुकी थी।

Watch- India vs Afghanistan 3rd T20 Match Live Streaming Online | IND VS Afghanistan 3rd T20 Match Weather, Pitch Report

JAN 17, 2024 23:22 IST

Ind vs Afg 3rd T20 LIVE Score: दूसरे सुपर ओवर में जीता भारत

भारत ने दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्तान को 10 रन से हरा दिया है। जीत के लिए अफगानिस्तान के सामने 12 रन का लक्ष्य था, लेकिन बिश्नोई ने शुरुआती 3 गेंद में 2 विकेट लेकर टीम इंडिया को जीत दिला दी।
JAN 17, 2024 23:17 IST

Ind vs Afg 3rd T20 LIVE Score: नबी और गुरबाज करेंगे बल्लेबाजी

अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी और रहमानुल्लाह गुरबाज बल्लेबाजी करने आए हैं।
JAN 17, 2024 23:15 IST

Ind vs Afg 3rd T20 LIVE Score: दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्तान के सामने 12 रन का लक्ष्य

अफगानिस्तान के सामने 12 रन का लक्ष्य, टीम इंडिया ने दूसरे ओवर में 11 रन बनाए थे।
JAN 17, 2024 23:03 IST

Ind vs Afg 3rd T20 LIVE Score: सुपर ओवर भी हुआ टाई

सुपर ओवर भी टाई हो गया है। टीम इंडिया को जीत के लिए 17 रन बनाने थे, लेकिन वह 16 रन ही बना पाई। अब मैच का फैसला दूसरे सुपर ओवर से होगा।
JAN 17, 2024 22:55 IST

Ind vs Afg 3rd T20 LIVE Score: रोहित औऱ जायसवाल करेंगे बल्लेबाजी

रोहित और जायसवाल ने की है शुरुआत, ओमरजई डाल रहे हैं पहला ओवर, 17 रन का है लक्ष्य।
JAN 17, 2024 22:49 IST

Ind vs Afg 3rd T20 LIVE Score: सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने बनाए 16 रन

अफगानिस्तान ने सुपर ओवर में बल्लेबाजी करते हुए 1 छक्के और 1 चौके की मदद से 16 रन बनाए।
JAN 17, 2024 22:44 IST

Ind vs Afg 3rd T20 LIVE Score: पहली ही गेंद पर आउट हुए गुलबदीन

सुपर ओवर के पहले ही गेंद पर रन आउट हो गए गुलबदीन नईब, वह 2 रन लेने की फिराक में कोहली के हाथो रन आउट हो गए।
JAN 17, 2024 22:42 IST

Ind vs Afg 3rd T20 LIVE Score: मुकेश डालेंगे सुपर ओवर

बल्लेबाजी में गुलबदीन नईब औऱ गुरबाज उतरे हैं। टीम इंडिया की कोशिश होगी कि कम से कम स्कोर पर रोका जाए।
JAN 17, 2024 22:38 IST

Ind vs Afg 3rd T20 LIVE Score: अफगानिस्तान ने की स्कोर की बराबरी

तीसरा टी20 मुकाबला सुपर ओवर में पहुंच गया है। अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य था, लेकिन टीम 6 विकेट के नुकसान पर 212 रन ही बना पाई।
JAN 17, 2024 21:48 IST

Ind vs Afg 3rd T20 LIVE Score: कुलदीप ने दिलाई पहली सफलता

अफगानिस्तान को 93 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा है। गुरबाज 50 रन बनाकर कुलदीप का शिकार बने हैं।
JAN 17, 2024 21:23 IST

Ind vs Afg 3rd T20 LIVE Score: अफगानिस्तान की शानदार शुरुआत

अफगानिस्तान ने बिना किसी नुकसान के 48 रन बना लिए हैं। गुरबाज और जादरान ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है।
JAN 17, 2024 20:49 IST

Ind vs Afg 3rd T20 LIVE Score: टीम इंडिया ने 213 रन का लक्ष्य रखा

टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य रखा। हिटमैन और रिंकू सिंह ने 5वें विकेट के लिए 95 गेंद में 190 रन की साझेदारी की। रोहित ने 121 रन बनाए जो टी20 क्रिकेट में उनका सर्वाधिक स्कोर है।
JAN 17, 2024 20:38 IST

Ind vs Afg 3rd T20 LIVE Score: रोहित शर्मा ने जड़ा 5वां शतक

रोहित टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 64 गेंद में सेंचुरी पूरी की।
JAN 17, 2024 20:35 IST

Ind vs Afg 3rd T20 LIVE Score: क्या 180 रन तक पहुंचेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया 4 विकेट के नुकसान पर 155 रन बना लिए हैं। 2 ओवर में क्या स्कोर 180 रन तक पहुंचा पाएगी।
JAN 17, 2024 20:29 IST

Ind vs Afg 3rd T20 LIVE Score: क्या वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे रोहित

रोहित शर्मा 80 रन बनाकर खेल रहे हैं और टी20 क्रिकेट में उनके पास 5वां शतक लगाने का बेहतरी मौका है। आज तक ये काम कोई नहीं कर पाया है।
JAN 17, 2024 19:23 IST

Ind vs Afg 3rd T20 LIVE Score: 21 रन के स्कोर पर गंवाया तीसरा विकेट

टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर हुआ फेल, 21 रन के स्कोर पर विराट, जायसवाल और इनफॉर्म दुबे हुए आउट।
JAN 17, 2024 19:13 IST

India vs Afghanistan Live Score: 4 रन बनाकर आउट हुए यशस्वी

टीम इंडिया ने 18 रन के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया। उन्होंने 4 रन की पारी खेली।
JAN 17, 2024 18:39 IST

India vs Afghanistan Live Score: अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), गुलबदीन नाईब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, शराफुद्दीन अशरफ, कैस अहमद, मोहम्मद सलीम सफी, फरीद अहमद मलिक
JAN 17, 2024 18:39 IST

India vs Afghanistan Live Score: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, अवेश खान
JAN 17, 2024 18:35 IST

India vs Afghanistan Live Score: प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव

प्लेइंग 11 में जितेश, अक्षर और अर्शदीप की जगह संजू सैमसन, अवेश खान और कुलदीप यादव को मौका मिल रहा है।