MI vs GT Highlights, IPL 2023: खूब लड़े राशिद खान पर 27 रन से जीत गई मुंबई इंडियंस

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 12, 2023, 11:46 PM IST

IPL 2023, MI vs GT Highlights: आईपीएल 2023 के बेहद महत्वपूर्ण मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रन से हरा दिया। गुजरात के सामने 219 रन का लक्ष्य था, लेकिन टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना सकी। राशिद खान ने 79 रन की नाबाद पारी खेली।

IPL 2023, MI vs GT Highlights: आईपीएल के 57वें मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात को 27 रन से हरा दिया। गुजरात के सामने जीत के लिए 219 रन का विशाल लक्ष्य था, लेकिन मुंबई के गेंदबाजों के सामने गुजरात 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना सकी। गुजरात की तरफ से राशिद खान ने 32 गेंद पर 79 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 10 छक्के लगाए। राशिद के अलावा डेविड मिलर ने 41 रन की पारी खेली। मुंबई की तरफ से आकाश मधवाल ने 3, पियूष चावला और कार्तिकेय ने 2-2 विकेट झटके।

rashid khan

राशिद खान, गुजरात टाइटंस

इससे पहले मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव की 49 गेंद में 103 रन की विस्फोटक पारी के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव का यह आईपीएल में पहला शतक है। सूर्यकुमार यादव के अलावा विष्णु विनोद ने 20 गेंद पर 30 रन की पारी खेली।

End of Feed