GT vs SRH Highlights, IPL 2023: गुजरात ने हैदराबाद को हराया, प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 15, 2023, 11:30 PM IST

IPL 2023 GT vs SRH Highlights: आईपीएल के 62वें मैच में नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हरा दिया। इसके साथ ही प्लेऑफ में पहुंचने वाली वह पहली टीम बन गई है। साल 2022 में भी गुजरात ही प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी।

IPL 2023, GT vs SRH Highlights: आईपीएल के 62वें मैच में टेबल टॉपर गुजरात ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हरा दिया है। हैदराबाद के सामने जीत के लिए 189 रन का लक्ष्य था, लेकिन क्लासेन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज गुजरात के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाया और टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बना सकी। हैदराबाद की तरफ से सर्वाधिक 64 रन की पारी हेनरिक क्लासेन ने खेली।

IPL 2023 first team to qualify playoff

गुजरात टाइटंस (साभार- IPL/BCCI)

गुजरात की तरफ से तेज गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की। मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा ने 4-4 विकेट चटकाए। इससे पहले गुजरात ने शुभमन गिल के 101 रन की पारी के दम पर 9 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। इसके साथ ही गुजरात आईपीएल 2023 में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। उसने लगातार दूसरे साल यह कारनामा किया है।

End of Feed