CSK vs PBKS Highlights, IPL 2023: आखिरी गेंद के रोमांच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई को घर पर दी मात

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 30, 2023, 08:23 PM IST

IPL 2023 CSK vs PBKS Highlights: आईपीएल के 41वें मैच में एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। पंजाब को आखिरी ओवर में 9 रन बनाने थे जो उसने आखिरी गेंद तक चले मैच में हासिल कर लिया।

IPL 2023, CSK vs PBKS Highlights: आईपीएल के 41वें मैच में पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। पंजाब के सामने जीत के लिए 201 रन का लक्ष्य था जो उसने 6 विकेट खोकर आखिरी ओवर में हासिल कर लिया। पंजाब को आखिरी गेंद पर 3 रन की दरकार थी और सिंकदर रजा ने ये रन बना दिए। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के सामने 201 रन का लक्ष्य रखा। चेन्नई की तरफ से डेवॉन कॉनवे ने 52 गेंद में 92 रन की विस्फोटक पारी खेली। कॉनवे के अलावा रुतुराज गायकवाड़ ने 37 और शिवम दुबे ने 28 रन की पारी खेली। धोनी ने आखिरी दो गेंद पर दो छक्के जड़कर चेन्नई के स्कोर को 200 तक पहुंचा दिया।

arshdeep singh

अर्शदीप सिंह, पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स की पारी

201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी रही और प्रभसिमरन सिंह और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की। धवन 15 गेंद पर 28 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्हें तुषार देशपांडे ने मथिसा पाथिराना के हाथो कैच कराया। दूसरे विकेट के लिए प्रभसिमरन और अथर्व तायडे ने 31 रन की साझेदारी की। प्रभसिमरन सिंह 24 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हुए। जल्द ही तायडे आउट हुए लेकिन लियाम लिविंगस्टन और सैम करन ने चौथे विकेट के लिए तेजी से 57 रन जोड़कर पंजाब की वापसी करा दी। लिविंगस्टन ने 24 गेंद में 40 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 1 चौके और 4 छक्के लगाए।

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी

चेन्नई सुपर किंग्स टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। चेन्नई की ओर से पारी की शुरुआत रुतुराज गायकवाड़ और डेवॉन कॉनवे ने की है। पहले विकेट के लिए दोनों ने 58 गेंद में 86 रन की साझेदारी की। रुतुराज गायकवाड़ ने 31 गेंद में 37 रन बनाए। उन्हें सिकंदर रजा ने जितेश शर्मा के हाथो स्टंप कराया। दूसरे विकेट के लिए इनफॉर्म शिवम दुबे और कॉनवे के बीच 44 रन की साझेदारी हुई। दुबे 17 गेंद में 28 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हुए।

हेड टू हेड में पंजाब का पलड़ा भारी

हेड टू हेड की बात करें तो पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी है। पिछले सीजन में दो बार ये दोनों आपस में खेली थी और दोनों ही बार बाजी पंजाब के हाथ लगी थी, अब पंजाब ने चेन्नई को तीसरी बार हरा दिया। अब हेड टू हेड में पंजाब 3-0 से आगे है।

End of Feed