Lasith Malinga appointed Mumbai Indians bowling coach: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने अपने कोचिंग विभाग में बड़ा बदलाव किया है। टीम ने धाकड़ गेंदबाज और मुंबई इंडियंस को सबसे सफल टीम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लसिथ मलिंगा को बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। मार्क बाउचर और अपने पूर्व साथी कीरोन पोलॉर्ड के साथ काम करेंगे।
लसिथ मलिंग ने मुंबई इंडियंस से बाहर होने के बाद भी इसके साथ रहे हैं। वे इस ग्रूप की टीम एमआई न्यूयॉर्क और एमआई कैपटाउन के भी कोच रह चुके हैं। उनकी शानदार परफॉर्मेंस देखकर अब उन्हें आईपीएल में भी महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है।
लसिथ मलिंगा ने जताई खुशी
मुंबई इंडियंस से एक बार फिर से जुड़ने पर लसिथ मलिंगा ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि “मुंबई इंडियंस का बॉलिंग कोच नियुक्त किया जाना मेरे लिए वास्तव में सम्मान की बात है और एमआई न्यूयॉर्क और एमआई केप टाउन के बाद #वनफैमिली में मेरी यात्रा जारी है। मैं मार्क, पॉली, रोहित और बाकी टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं, विशेष रूप से गेंदबाजी इकाई, जिसका दृष्टिकोण मुझे पिछले सीजन में पसंद आया था।'
मलिंगा का शानदार रिकॉर्ड
लसिथ जब भी अपने रन अप के शीर्ष पर जाते थे तो सबसे खतरनाक गेंदबाज होते थे और कई मौकों पर उन्होंने अपनी गेंदबाजी से खिताब जीते हैं और निर्णायक गेम भी जीते हैं और टीम के लिए अहम मौकों पर शानदार प्रदर्शन भी किया है। 2008 में एमआई के लिए डेब्यू करने वाले मलिंगा ने 13 साल तक टीम के लिए गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने 122 मैच खेले जिसमें 170 विकेट झटके।
राजस्थान रॉयल्स के थे कोच
बता दें कि लसिथ मलिंगा इससे पहले आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स से जुड़े थे। वे टीम के फास्ट बॉलिंग कोच की भूमिका में थे। हालांकि आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले उन्होंने टीम का साथ छोड़ दिया है। मलिंगा ने राजस्थान रॉयल्स का कोचिंग विभाग 2022 में ज्वाइन किया था।
