Sanju Samson Helmet Controversy: T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। संजू सैमसन ने मैच जिताऊ पारी खेली। मैच का विजय चौका लगाने के बाद संजू सैमसन का सेलिब्रेशन चर्चा का विषय बन गया। अब यह चर्चा गंभीर हो चली है। फैंस के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं कि क्या संजू इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेल पाएंगे या नहीं? क्या उन पर बैन लग सकता?
संजू सैमसन पर लग सकता है बैन?
खेली थी मैच जिताऊ पारी
दरअसल, हुआ यूं कि 1 मार्च को ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज और भारत के बीच सुपर-8 का मुकाबला खेला गया। 196 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत में संजू सैमसन की धैर्य भरी पारी ने अहम रोल अदा किया।
यूं उठा विवाद
संजू सैमसन ने दबाव भरे मुकाबले में शानदार नाबाद 97 रन बनाकर मैच भारत की झोली में डाल दिया। संजू की यह पारी किसी शतक से कम नहीं थी। संजू ने विजयी चौका लगाते ही खास अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने अपना हेलमेट उतारकर उसे हवा में उछाला और हाथ जोड़कर भगवान का शुक्रिया अदा किया।
नहीं आया है कोई आधिकारिक बयान
मैदान पर मौजूद दर्शकों ने इस पल का जोरदार स्वागत किया, लेकिन अब यही रिएक्शन सवालों के घेरे में है। क्रिकेट के नियमों के तहत मैदान पर बल्ले या हेलमेट को इस तरह फेंकना खेल भावना के खिलाफ माना जा सकता है। ICC खिलाड़ियों के ऑन-फील्ड या ऑफ द फील्ड किए गए ऐसे व्यवहार को लेकर सख्त दिशा-निर्देश देती है।
सेमीफाइनल खेल सकते हैं संजू
अगर किसी खिलाड़ी का सेलिब्रेशन 'अनुचित आचरण' की श्रेणी में आता है, तो उस पर मैच फीस का जुर्माना या डिमेरिट अंक लगाए जा सकते हैं। फिलहाल इस मामले में अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, तो फैंस के लिए डरने वाली जैसी कोई बात नहीं है। वह सेमीफाइनल में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
