कुसल मेंडिस ने तोड़ दिया 25 साल पुराना रिकॉर्ड, पीछे छूटे सनथ जयसूर्या

श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 25 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मेंडिस ने इस शतकीय पारी के दम पर सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। मेंडिस का यह 7वां वनडे शतक था।

तीन टी20 मैच और पहला वनडे गंवाने के बाद आखिरकार श्रीलंका ने इंग्लैंड दौरे पर जीत का स्वाद चख लिया। श्रीलंकाई टीम को यह जीत दूसरे वनडे में मिली जब कप्तानव कुसल मेंडिस ने कप्तानी पारी खेली और अपनी टीम को सामने से लीड किया। दूसरे वनडे में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 16 रन से हरा दिया। लीड्स में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने कुसल मेंडिस की 121(100) रन की शानदार पारी के दम पर 321 रन बनाए और फिर बाद में इंग्लैंड की टीम को 305 रन पर रोक लिया। मेंडिस के अलावा कामिंदू मेंडिस ने 54 और पवन रत्नायके 48 रन कीी पारी खेली।

kusal mendis

कुसल मेंडिस (साभार-X)

जवाब में इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 305 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की ओर से चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े, लेकिन ये जीत के लिए काफी नहीं थे। इंग्लैंड की ओर से टॉम बेंटन ने 73, बेन डकेट ने 67, जोस बटलर ने 69 और विल जैक्स ने 52 रन की पारी खेली। मेंडिस ने इस शतकीय पारी के दम पर सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। मेंडिस का यह 7वां वनडे शतक था।

End of Feed