केएल राहुल ने माना कि बांग्‍लादेश को हराने में पसीने छूटे, लेकिन टीम प्रदर्शन पर कही ऐसी बात

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Dec 18, 2022, 12:07 PM IST

KL Rahul admits Bangladesh made us work hard for the win: भारतीय टीम ने रविवार को बांग्‍लादेश को पहले टेस्‍ट में 188 रन के विशाल अंतर से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। भारतीय कप्‍तान केएल राहुल ने स्‍वीकार किया कि बांग्‍लादेश ने जीत के लिए कड़ी मेहनत कराई, लेकिन वह अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत ने बांग्‍लादेश को पहले टेस्‍ट में 188 रन से हराया
  • भारत ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई
  • केएल राहुल ने कहा कि बांग्‍लादेश ने जीत के लिए कड़ी मेहनत कराई

चट्टोग्राम: भारतीय टीम (India Cricket team) ने रविवार को चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्‍टेडियम में कड़े संघर्ष के बाद बांग्‍लादेश (Bangladesh Cricket team) को पहले टेस्‍ट में 188 रन के विशाल अंतर से मात दी। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय कप्‍तान केएल राहुल (KL Rahul) ने बांग्‍लादेश पर जीत दर्ज करने का श्रेय गेंदबाजों के साथ-साथ चेतेश्‍वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) और शुभमन गिल (Shubman Gill) को दिया। राहुल ने कहा कि बांग्‍लादेश ने उनकी टीम को जीत के लिए कड़ी मेहनत कराई, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने चट्टोग्राम की पिच पर विकेट निकालने का तरीका खोज निकाला।

rahul kl

केएल राहुल

भारत ने पहले टेस्‍ट के पांचवें व आखिरी दिन बांग्‍लादेश को 324 रन पर ऑलआउट करके 188 रन से जीत दर्ज की। केएल राहुल ने मैच के बाद कहा, 'हमें यहां समय हो गया है। वनडे सीरीज जैसा हम चाहते थे, वैसा हो नहीं पाया। टेस्‍ट मैच कड़ा हुआ, जहां जीत के लिए हमें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। हम जीत से बहुत खुश हैं। पिच सपाट थी, लेकिन हम चिंतित नहीं थे। ऐसा लगा कि बल्‍लेबाज काफी सहज हैं और आराम से बल्‍लेबाजी कर रहे हैं। यहां पहले तीन दिन रन बनाना मुश्किल था। जिस तरह बांग्‍लादेश के ओपनर्स ने बल्‍लेबाजी की, हमें कड़ी मेहनत करनी पड़ी।'

End of Feed