IND vs SL: बीच मैच मैदान से बाहर निकले केएल राहुल, जान लें कारण

केएल राहुल 77 रन की पारी खेलकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। भारत को पहला झटका 47 रन के स्कोर पर लगा था जब टीम का स्कोर 47 रन था तब यशस्वी जायसवाल रन आउट हो गए थे।

टी-ब्रेक के फौरन बाद केएल राहुल 77 रन की पारी खेलकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। लौटने से पहले राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था। भारत को पहला झटका 47 रन के स्कोर पर लगा था जब टीम का स्कोर 47 रन था तब यशस्वी जायसवाल रन आउट हो गए थे। श्रीलंका के पास वापसी का मौका था, लेकिन इनफॉर्म देवदत्त पडिक्कल ने राहुल के साथ साझेदारी कर टीम इंडिया को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाल लिया।

KL RAHUL

केएल राहुल (साभार-x)

जब ऐसा लग रहा था कि दोनों की यह साझेदारी खतरनाक होते जा रही है तो पहले ही इंजरी से जूझ रही टीम इंडिया को एक और झटका लगा। केएल राहुल दाएं हाथ में दर्द की शिकायत कर रहे थे। फिजियो ने राहुल का उपचार किया और कोशिश की कि वह बल्लेबाजी जारी रख पाएं, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। नतीजा उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। ड्रेसिंग रूम में पहुंचने के बाद भी उन्हें प्राथमिक उपचार किया गया लेकिन वह दर्द से कराह रहे थे।

End of Feed