क्रिकेट

मेलबर्न टेस्ट से पहले भारतीय खेमे से आई बुरी खबर, चोटिल हुआ अहम खिलाड़ी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाले सीरीज के चौखे टेस्ट मैच से पहले भारतीय खेमे से एक बुरी खबर आई है। शनिवार को अभ्यास के दौरान भारत का धाकड़ ओपनर चोटिल हो गया। जानिए क्या है पूरा मामला?

Image

केएल राहुल और रवींद्र जडेजा

Photo : AP

मेलबर्न: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैच की टेस्ट सीरीज बड़े ही रोमांचक मोड़ पर है। तीन मैच सीरीज गाबा में ड्रॉ हुए मैच के बाद 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में सबकी निगाहें मेलबर्न की ओर मुड़ गई हैं। ऐसे में 26 दिसंबर, 2024 से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले भारतीय खेमे से शनिवार को बुरी खबर आई है। भारतीय टीम ने सीरीज के चौथे टेस्ट के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है लेकिन अभ्यास के दौरान केएल राहुल के चोटिल होने की खबर आई है।

राहुल की दाहिने हाथ की उंगली में लगी चोट

मेलबर्न में शनिवार को भारतीय टीम ने अभ्यास किया। इस दौरान बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल के दाहिने हाथ में एक गेंद लगी। इसके बाद उनके पास मेडिकल टीम पहुंची और उन्होंने चोट का आकलन किया। राहुल को बल्लेबाजी करते हुए उंगली में चोट लगी थी। हालांकि टीम मैनेजमेंट की ओर से उनकी चोट के बारे में कोई बयान नहीं जारी किया गया कि चोट कितनी गंभीर है। प्रशंसक इस बात से चिंतित हैं कि कहीं चोट की वजह से राहुल मेलबर्न टेस्ट से बाहर ना हो जाएं।

भारत के सीरीज में हैं सबसे सफल बल्लेबाज

राहुल भारतीय टीम के मौजूदा टेस्ट सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं। उन्होंने अबतक खेली 6 पारियों में 47 के औसत से 235 रन बनाए हैं। जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। वो सीरीज में भारत के सबसे सफल और ट्रेविस हेड के बाद सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article