केएल राहुल ने ठुकराया LSG का ऑफर, आईपीएल 2025 ऑक्शन में ले सकते हैं भाग

LSG IPL 2025 Retention List: लखनऊ सुपर जायंट्स की आईपीएल 2025 की रिटेंशन लिस्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल रिपोर्ट के मुताबिक टीम के कप्तान केएल राहुल ने रिटेंशन का ऑफर ठुकरा दिया है और ऐसा होता है तो वे अब आईपीएल ऑक्शन में आ सकते हैं।

LSG IPL 2025 Retention List: आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइज़ी के लिए खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज़ करने का समय 31 अक्टूबर है। जिन खिलाड़ियों के भविष्य पर सभी की नज़र है, उनमें से एक कोई और नहीं बल्कि केएल राहुल हैं। केएल राहुल आईपीएल 2025 में किस टीम से खेलेंगे इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

kl rahul

केएल राहुल (फोटो- IPL/BCCI)

राहुल और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच तनाव स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है, खासकर आईपीएल 2024 के मैच के दौरान मैदान पर एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका के साथ उनकी सार्वजनिक बहस के बाद। ऐसा लग रहा है कि नीलामी में केएल राहुल के भविष्य के बारे में आखिरकार एक ठोस रिपोर्ट आ गई है।

End of Feed