KKR vs SRH IPL Match Time Today 2026: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 2 अप्रैल 2026 को आईपीएल के छठे मुकाबले में केकेआर का सामना एसआरएच से होगा। साल 2024 में दोनों टीमों फाइनल में भिड़े थे। तब कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। आज के मुकाबले में भी दोनों के बीच कड़ा मुकाबला होने की पूरी संभावना है।
आज के मैच का समय।
आईपीएल 2026 के अपने दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना गुरुवार (2 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। आईपीएल 2026 का छठा मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। केकेआर ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में रविवार (29 मार्च) को मुंबई इंडियंस का सामना किया था, लेकिन 220 रन बनाने के बावजूद उन्हें 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
हैदराबाद को मिली है मात
दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद शनिवार (28 मार्च) को खेले गए टूर्नामेंट के पहले मैच में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से चार विकेट से हारने के बाद गुरुवार को नाइट राइडर्स के खिलाफ मैदान में उतर रही है। उस मैच में कप्तान ईशान किशन ने 38 गेंदों में 80 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन अनिकेत वर्मा (43) को छोड़कर सनराइजर्स हैदराबाद के अन्य बल्लेबाज बल्ले से कोई खास योगदान नहीं दे पाए और उनकी टीम को 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाने के बावजूद शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
ईडन गार्डन्स में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद
मौजूदा सीजन के अपने पहले मैच में, केकेआर और एसआरएच दोनों के खिलाड़ियों ने गेंद से निराशाजनक प्रदर्शन किया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वे ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2026 के पहले मैच में कैसा प्रदर्शन करते हैं।
मौसम का हाल
मौमस विभाग के अनुसार, 2 अप्रैल को कोलकाता का मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। धूप खिली रहेगी। आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। गर्मी पड़ने की संभावना है। मतलब फैंस को पूरा मैच देखने को मिल सकता है।
