KKR vs RCB Live Streaming: कब और कहां देखें RCB और KKR के बीच IPL का पहला मैच

IPL 2025, KKR Vs RCB Live Score Streaming Online Today Match:आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडेन गार्डन्स पर खेला जाएगा। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

IPL 2025, KKR Vs RCB Live Score Streaming Online Today Match:

KKR vs RCB Live Streaming

कोलकाता और बेंगलुरु मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)

क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। 25 मई तक चलने वाले क्रिकेट के इस मेगा कार्निवल का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR ) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडेन गार्डन्स पर खेला जाएगा। पिछले सीजन हैदराबाद को हराकर तीसरी बार आईपीएल ट्रॉफी उठाने वाली केकेआर जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी तो वहीं पहली ट्रॉफी के तलाश में आरसीबी भी इस मौके को जाने नहीं देगी।

End of Feed