KKR vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स जीत के साथ किया आईपीएल 2026 अभियान का आगाज
KKR vs DC Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग का आखिरी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के नाम रहा। कोलकाता को आखिरी मुकाबले में 40 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही कोलकाता ने 7वें और दिल्ली ने छठे पोजीशन पर अपना आईपीएल अभियान खत्म किया।
KKR vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स जीत के साथ किया आईपीएल 2026 अभियान का आगाज
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल (60 रन) के अर्धशतक की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ पांच विकेट पर 203 रन बनाए। दिन के शुरूआती मैच में राजस्थान रॉयल्स के मुंबई इंडियंस पर 30 रन की जीत से चौथी टीम के तौर पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के बाद यह मुकाबला औपचारिक बन गया। राहुल ने 30 गेंद की पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए। उनके अलावा कप्तान अक्षर पटेल ने 39 रन और डेविड मिलर ने 28 रन का योगदान दिया। केकेआर के लिए सौरभ दुबे ने दो जबकि सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और अनुकूल रॉय ने एक एक विकेट लिए।
हेड टू हेड में केकेआर का पलड़ा भारी
हेड टू हेड की बात करें तो केकेआर का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए कुल 36 मैच में 20 में कोलकाता ने जीत दर्ज की है जबकि दिल्ली कैपिटल्स के पक्ष में 15 मुकाबला रहा है।
आज के मैच में दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, लुंगी एन्गिडी
KKR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: दिल्ली ने 40 रन से जीता मैच
KKR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: 204 रन का पीछा कर रही है केकेआर
KKR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, लुंगी एन्गिडी
