आईपीएल 2026, कोलकाता नाइट राइडर्स रिटेन रिलीज प्लेयर्स लिस्ट: नीलामी से पहले केकेआर छोड़ सकता है आंद्रे रसेल और वेंकटेश अय्यर का साथ, ऐसी है केकेआर की रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

आईपीएल 2026 नीलामी में केकेआर कोलकाता नाइट राइडर्स रिटेन रिलीज प्लेयर्स लिस्ट (IPL 2026 Kolkata Knight Riders Retained Players List): तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए होने वाली नीलामी (Mini Auction) से पहले अपने रिलीज और रिटेन प्लेयर्स की सूची का ऐलान कर दिया है। जानिए कोलकाता के नाइट राइडर्स ने छोड़ा किन खिलाड़ियों का साथ और किनपर बनाए रखा नए सीजन से पहले विश्वास?

KKR retained and released players list: आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे सफल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए होने वाली नीलामी से पहले अपने रिलीज और रिटेन प्लेयर्स के नाम का का ऐलान करेगी। 15 नवंबर, 2025 रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के ऐलान का आखिरी दिन है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पिछले सीजन अपने खिताब की बचाव अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में नहीं कर पाई। केकेआर के लिए सीजन बेहद निराशाजनक रहा इसका असर नए सीजन के आगाज से पहले कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव के रूप में दिखाई दिया। इस बदलाव का असर भी रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची में दिखाई पड़ेगा। कई बड़े खिलाड़ियों को केकेआर ने मिनी ऑक्शन से पहले अलविदा कह दिया और मोटे पर्स के साथ नीलामी में उतरने का फैसला किया है। लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय को केकेआर ने मुंबई इंडियन्स ट्रेड के जरिए भेज दिया है। वेंकटेश अय्यर को केकेआर रिलीज कर सकती है उन्हें पिछले सीजन 23.75 करोड़ की राशि में टीम में शामिल किया था।

Kolkata Knight Riders Retained and released Players List IPL 2026

कोलकाता नाइट राइडर्स रिजील और रिटेन प्लेयर्स लिस्ट आईपीएल 2026

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज (Kolkata Knight Riders Released Players list)

केकेआर ने आंद्रे रसेल(12 करोड़), वेंकटेश अय्यर(23.75 करोड़), क्विटन डिकॉक(3.6 करोड़), मोईन अली(2 करोड़),एनरिक नॉर्खिया(6.5 करोड़), लवनिथ सिसौदिया, रहमानुल्लाह गुरबाज, अनुकूल रॉय, स्पेंसर जॉनसन, चेतन सकारिया, मयंक मार्कंडेय(ट्रेड किया मुंबई को)।

कोलकाता के पर्स में 64.3 करोड़ रुपये शेष हैं और उन्हें 13 खिलाड़ियों की खरीदारी करनी है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट (Kolkata Knight Riders Retained Players list)

रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, अंजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक।

ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किए गए प्लेयर (Kolkata Knight Riderss Players Included through Trade))

End of Feed