Kevin Pieterson on MS Dhoni: इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं। वे इस सीरीज के दौरान अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। इसी कड़ी में विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में आयोजित किए गए दूसरे मैच के दौरान उन्होंने जहीर खान से चर्चा के दौरान धोनी पर तंज कसने की कोशिश की जिसपर उन्हें तगड़ा पलटवार झेलना पड़ा।
दूसरे मैच के लिए सितारों से सजी कमेंट्री टीम का हिस्सा रहे प्रमुख पूर्व खिलाड़ियों में से एक इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन थे, जिन्होंने समय-समय पर ऑन एयर अपने विचारों से काफी हलचल पैदा की है। दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन लंच के दौरान पीटरसन ने एमएस धोनी पर तीखा कटाक्ष किया, जिसका सह-प्रसारक और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने करारा जवाब दिया।
पीटरसन ने धोनी के विकेट की दिलाई याद
लंच ब्रेक में बातचीत के दौरान केविन पीटरसन और जहीर खान चर्चा कर रहे थे कि क्या उन्हें अपने टेस्ट विकेट याद हैं। तभी पीटरसन को खेल के सबसे लंबे प्रारूप में पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल के रूप में अपने पहले विकेट की याद आई। इसके बाद पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने उस समय का मजाक उड़ाया जब एमएस धोनी ने 2011 में लॉर्ड्स में उन्हें लगभग आउट कर दिया था, अगर यह सफल डीआरएस अपील नहीं होती। फिर, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने जहीर को याद दिलाया कि उन्होंने खुद एमएस धोनी को आउट किया था और भारत के पूर्व कप्तान उनकी जेब में थे।
जहीर खान ने दिलाई युवराज का नाम लेकर किया पलटवार
इंग्लैंड के दिग्गज केविन पीटरसन ने कहा कि "आप जानते हैं कि मेरी जेब में और कौन है? महान महेंद्र सिंह धोनी। वहीं, कामरान अकमल के बाद वह हैं।"इस पर जहीर ने कहा कि वह हाल ही में युवराज सिंह से मिले थे और केविन पीटरसन के उनकी जेब में होने की बात कर रहे थे। जहीर ने कई बार युवराज द्वारा अपनी बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी से पीटरसन को आउट करने का जिक्र किया।जहीर ने कहा, "आप जानते हैं कि मैं हाल ही में युवराज सिंह से मिला था और वह केविन पीटरसन के वहां होने के बारे में बात कर रहे थे।"
अगले तीन टेस्ट मैचों का हिस्सा नहीं होंगे पीटरसन
जहीर के इस जवाब पर इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ने मजाकिया अंदाज में कहा कि 'हां, मुझे यह पता था। मुझे पता था कि आप ऐसा कहने जा रहे हैं।' बता दें कि केविन पीटरसन अब अंतिम तीन टेस्ट के लिए पैनल का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि वह इंग्लैंड वापस अपने घर चले गए हैं।
