क्रिकेट

Karun Nair Statement: भारतीय बल्लेबाज करुण नायर अपने करियर को दिया बड़ा बयान, बोले- हर मौके को नए अवसर के रूप में देख रहा हूं

Karun Nair Statement: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज करुण नायर इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने अपने करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। करुण ने कहा कि अपने करियर को नई दिशा देना चाहते हैं।

Image

करुण नायर। (फोटो- Rajasthan Royals X)

Photo : Twitter

Karun Nair Statement: अभी तक अलग-अलग तरह की चुनौतियों का सामना करने वाले भारतीय बल्लेबाज करुण नायर अपने करियर को नई दिशा देना चाहते हैं लेकिन वह बहुत आगे के बारे में नहीं सोच रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि इससे वह एक स्थिति में फंस सकते हैं। करुण को भारत की तरफ से मैच खेले हुए सात साल हो गए हैं, लेकिन उन्होंने पिछले एक साल में कुछ पुराना जलवा दिखाया है। इस बल्लेबाज ने इस दौरान विदर्भ और इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में नॉर्थम्पटनशर की तरफ से कुछ उपयोगी पारियां खेली।

उन्होंने पीटीआई से कहा,‘आपको कड़ी मेहनत करने के लिए हमेशा तैयार रहना होगा। सब कुछ अगले मैच से जुड़ा होता है और मैं बहुत आगे के बारे में नहीं सोच रहा हूं क्योंकि कभी-कभी आप यह सोचकर फंस जाते हैं कि आगे क्या होने वाला है।’नायर ने कहा,‘मैंने पिछले एक साल में सभी प्रारूपों में काफी रन बनाए हैं। मैं हर मौके पर वही करने की कोशिश कर रहा हूं जो मैं पिछले एक साल से करता आ रहा हूं। मैं हर मौके को नए अवसर के रूप में देख रहा हूं।’

करुण के करियर में सकारात्मक बदलाव का पहला संकेत तब मिला जब उन्हें 2023 की शुरुआत में नॉर्थम्पटनशर की तरफ से खेलने का मौका मिला। उन्होंने तब तीन मैच में 83 की औसत से 249 रन बनाए, जिसमें चैंपियन सरे के खिलाफ शतक भी शामिल था। इस साल उन्होंने काउंटी क्रिकेट में सात मैच में 49 के औसत से 487 रन बनाए जिसमें एक शतक शामिल है। उन्होंने कहा,‘हर कोई जानता है कि भारतीय बल्लेबाजों के लिए इंग्लैंड में जाकर रन बनाना आसान नहीं होता है। इसलिए मैंने एक बल्लेबाज के रूप में खुद को समझने, रन बनाने के तरीके ढूंढने और खुद पर विश्वास करने के बारे में बहुत कुछ सीखा है। ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो मैंने इंग्लैंड में सीखी हैं।’

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article