इस हार का पचाना मुश्किलः जानिए सेमीफाइनल में पाकिस्तान से हारकर क्या बोले केन विलियमसन

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 9, 2022, 07:34 PM IST

Kane Williamson on loss against Pakistan in T20 World Cup Semi-Final: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मिली करारी हार से न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन बेहद निराश हैं। उन्होंने अपनी निराशा जताते हुए कहा है कि इस हार को पचा पाना आसान नहीं होगा।

PAK vs NZ, T20 World Cup 2022 Semi-Final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तानी टीम ने करिश्माई प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात देकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के फाइनल में एंट्री हासिल कर ली है। पाकिस्तानी टीम की इस जीत में कीवी टीम की कई गलतियां भी शामिल रहीं। कप्तान केन विलियमसन भी इसी वजह से काफी निराश हैं। आइए जानते हैं कि केन विलियमसन ने मैच के बाद क्या कुछ कहा।

kane_williamson_ap

केन विलियमसन (AP)

केन विलियमसन ने मैच के बाद कहा, ‘‘बहुत निराशाजनक है कि हम पाकिस्तान को कड़ी चुनौती नहीं दे पाए। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने हमें पछाड़ दिया। हमारे लिए इस हार को पचाना मुश्किल है। बाबर (आजम) और (मोहम्मद) रिजवान ने हमें दबाव में डाल दिया।’’ पाकिस्तान ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के धीमे विकेट पर न्यूजीलैंड को चार विकेट पर 152 रन पर रोकने के बाद कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के अर्धशतकों से 13 साल बाद टी20 विश्व कप फाइनल में जगह बनाई।

End of Feed