IPL 2024, MI vs CSK Preview: क्या वानखेड़े स्टेडियम में धोनी का होगा आखिरी मैच, जानिए मुंबई-चेन्नई महामुकाबले की सभी खास बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 13, 2024, 04:19 PM IST

IPL 2024, MI vs CSK Preview: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की दो सबसे सफल टीमें, पांच-पांच खिताब अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स रविवार को आमने-सामने होंगी। ये सीजन का सबसे चर्चित मुकाबलों में से एक है जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं। आपको बताते हैं इस मैच से जुड़ी सभी दिलचस्प बातें और खास जानकारियां।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल मुकाबला
  • सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली दो टीमों के बीच होगी टक्कर
  • मुंबई इंडियंस के घर में चेन्नई सुपर किंग्स को मिलेगी चुनौती

MI vs CSK Match Preview: गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और मेजबान मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में रविवार को आमने सामने होंगी तो नजरें महेंद्र सिंह धोनी पर रहेंगी जिनका वानखेड़े स्टेडियम पर संभवत: यह आखिरी मैच होगा। चेन्नई सुपर किंग्स पहली बार मुंबई में धोनी की कप्तानी के बिना खेलेगी।नवंबर 2005 के बाद किसी भी टीम के साथ सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर वह यहां पहली बार खेलेंगे।

MI vs CSK Preview

मुंबई बनाम चेन्नई मैच प्रिव्यू

42 वर्ष की उम्र में भी विकेट के पीछे धोनी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं और खेल की उनकी समझ का कोई सानी नहीं। चेन्नई को उम्मीद है कि बाहरी मैदान पर इस सत्र में खराब रिकॉर्ड सुधारने में धोनी का रणनीतिक कौशल काम आयेगा। मुंबई के खिलाफ पिछले पांच मैचों में चेन्नई ने चार जीते हैं। पांच पांच बार आईपीएल खिताब जीत चुकी टूर्नामेंट की दो सबसे कामयाब टीमों के कप्तान इस बार बदल गए हैं। मुंबई ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया जबकि चेन्नई की कमान धोनी ने रूतुराज गायकवाड़ को दी। इसके बावजूद दोनों टीमों की मैदानी प्रतिद्वंद्विता जस की तस रहने की उम्मीद है।

End of Feed