ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले बाहर हुआ साउथ अफ्रीका का प्राइम गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका को झटका लगा है। प्राइम गेंदबाज रबाडा चोट के कारण बाहर हो गए हैं। वह करीब 7 हफ्तों तक क्रिकेट एक्शन से बाहर रहेंगे।

साउथ अफ्रीकी प्राइम गेंदबाज कगिसो रबाडा चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी 3 मैच की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है और इसमें रबाडा होंगे या नहीं, इसको लेकर भी सस्पेंस की स्थिति है। 9 अक्टूबर से साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज होने वाला है। वनडे सीरीज 24 सितंबर से डर्बन में खेला जाएगा।

KAGISO RABADA

कगिसो रबाडा (साभार-ANI)

रबाडा को एक हफ्ते पहले हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने रबाडा की चोट के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है, लेकिन पुष्टि की है कि तेज गेंदबाज कम से कम अगले साढ़े चार सप्ताह तक क्रिकेट से बाहर रहेंगे। वे नामीबिया के साथ चल रही ट्राई-सीरीज़ और तीन वनडे मैचों के लिए मौजूदा टी20I टीम का भी हिस्सा नहीं हैं।

End of Feed