IPL 2025 में कौन होगा लखनऊ सुपर जायंट्स का कोच? संजीव गोयनका ने इस दिग्गज पर दोबारा जताया भरोसा

Lucknow Super Giants Coach: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच को भी बदलने को लेकर चर्चाएं हो रही है। इसी कड़ी में लखनऊ के कोच जस्टिन लैंगर की कुर्सी पर भी सवाल खड़े थे हालांकि टीम के मालिक संजीव गोयनका ने सारी ही अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है।

LSG Coach: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने आईपीएल 2025 के लिए अपनी टीम के हेड कोच का ऐलान कर दिया है। संजीव गोयनका ने आज प्रेस कांफ्रेंस की जिसमें उन्होंने जहीर खान को मेंटर बनाने की पुष्टी की। गोयनका ने इसके साथ ही उन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें ये कहा जा रहा था कि जस्टिन लेंगर की जगह किसी ओर को कोच बनाया जा सकता है। गोयनका ने ये साफ कर दिया है कि लेंगर ही टीम के अगले साल कोच रहने वाले हैं।

sanjiv goenka x

संजीव गोयनका (फोटो- X)

एलएसजी के लिए आईपीएल 2024 में जो उथल-पुथल रही, उसके बाद इस बात को लेकर अटकलें बढ़ गई हैं कि क्या लैंगर अगले साल फ्रेंचाइजी में अपनी भूमिका निभाएंगे। हालांकि, गोयनका के हालिया शब्दों ने लैंगर को एलएसजी में उनके कर्तव्यों से मुक्त किए जाने की संभावनाओं को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

End of Feed