आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले आरसीबी को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी के खेलने पर सस्पेंस

आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। यह खबर आरसीबी के सबसे बड़े मैच विनर से जुड़ी है। पिछले सीजन आईपीएल को ट्रॉफी दिलवाने वाले इस खिलाड़ी के इस सीजन खेलने पर सस्पेंस बरकरार है।

आईपीएल 2025 में अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 17 साल का इंतजार खत्म हुआ था तो इसकी सबसे बड़ी वजहों में से एक ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की गेंदबाजी थी। पिछले सीजन पंजाब को हराकर 17 साल बाद आरसीबी ने अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी उठाई थी। जोश हेजलवुड ने 12 मैच मे 22 विकेट चटकाए थे। उनकी गेंदबाजी के दम पर ही आरसीबी ने अपने आईपीएल ट्रॉफी जीतने के सपने को साकार किया था, लेकिन इस बार टाइटल डिफेंड करना मुश्किल लग रहा है।

RCB

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (साभार-X)

आईपीएल 2026 से पहले एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिससे आरसीबी फैंस के उम्मीदों को झटका लगा है। हिंदुस्तान टाइम्स के एक रिपोर्ट के अनुसार जोश हेजलवुड के आईपीएल खेलने पर सस्पेंस है। वह अब भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। जब तक फिटनेस को लेकर हरी झंडी नहीं मिल जाती, उनका आईपीएल में खेल पाना मुश्किल लग रहा है।

End of Feed