क्रिकेट

महान जोंटी रोड्स ने इन दो भारतीय खिलाड़ियों को बताया बेस्ट फील्डर

Jonty Rhodes On best indian fielder: क्रिकेट इतिहास के सबसे शानदार फील्डर माने जाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज जोंटी रोड्स ने रविंद्र जडेजा को वर्तमान समय का संपूर्ण ऑलराउंड क्षेत्ररक्षक करार दिया और साथ ही पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना की भी जमकर प्रशंसा की।

Image

जोंटी रोड्स (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • महान जोंटी रोड्स ने बताए भारत के बेस्ट फील्डर कौन
  • रोड्स ने रविंद्र जडेजा को बताया संपूर्ण ऑलराउंडर फील्डर
  • पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना की भी तारीफ की

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने रविंद्र जडेजा को वर्तमान समय का संपूर्ण ऑलराउंड क्षेत्ररक्षक करार दिया और साथ ही पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना की भी जमकर प्रशंसा की।

क्रिकेट जगत के सर्वकालिक महान क्षेत्ररक्षकों में से एक रोड्स 1992 से लेकर 2003 तक दक्षिण अफ्रीका की तरफ से खेले थे। वह दक्षिण अफ्रीका की तरफ से वनडे में 100 कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

संन्यास लेने के बाद रोड्स क्षेत्ररक्षण कोच के रूप में कई आईपीएल टीमों से जुड़े रहे जिनमें मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स शामिल हैं।

रोड्स ने कहा, ‘‘मैं सुरेश रैना का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैंने उनके खेल के दिनों का आनंद लिया लेकिन अब वह संन्यास ले चुके हैं। वह ऐसे समय में मैदान के किसी भी हिस्से में गोता लगा देते थे जबकि भारतीय मैदान इसके लिए अनुकूल नहीं हुआ करते थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस मामले में मैं भाग्यशाली था क्योंकि मैंने फुटबॉल, हॉकी और क्रिकेट अच्छे मैदानों पर खेली थी।’’ रोड्स को शनिवार को हीरो प्रो कॉरपोरेट लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया।

उन्होंने जडेजा की भी जमकर प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘जडेजा अलग स्तर का क्षेत्ररक्षक है। वह बहुत अधिक गोता नहीं लगाता लेकिन गेंद पर तेजी से झपटता है। गेंद को विकेट पर मारने की उसकी सटीकता कुछ हद तक रिकी पोंटिंग की तरह है। वह सीमा रेखा पर फील्डिंग करता है और सर्कल के अंदर भी फील्डिंग करता है। वह एक संपूर्ण ऑलराउंड क्षेत्ररक्षक है।’’ भारत के पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा को लीग का कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article