IND vs WI: वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडेन सील्स पर लगा जुर्माना

आईसीसी ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स पर जुर्माना लगाया। सील्स को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 का उल्लंघन का दोषी पाया गया।

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडेन सील्स को भारत के खिलाफ यहां खेल जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन आईसीसी के लेवल एक आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है। यह घटना शुक्रवार को भारत की पहली पारी के 29वें ओवर में घटी जब सील्स ने गेंदबाजी करने के बाद गेंद को बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की ओर फेंक दिया जिससे गेंद उनके पैड पर लगी।

Jayden Seales

जेडन सील्स (साभार-ICC)

आईसीसी ने यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘सील्स को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 का उल्लंघन का दोषी पाया गया। यह अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी की ओर या उसके पास अनुचित या खतरनाक तरीके से गेंद (या किसी अन्य क्रिकेट उपकरण) फेंकने से संबंधित है।’’

End of Feed