Jasprit Bumrah Ruled Out: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह चोट के चलते बाहर

Jasprit Bumrah ruled out of champions trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह का जादू देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के चलते इस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह हर्षित राणा को शामिल किया गया है।

Jasprit Bumrah ruled out of champions trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के धाकड़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के चलते बाहर हो गए हैं। उनकी जगह हर्षित राणा को शामिल किया गया है। जसप्रीत बुमराह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए आखिरी टेस्ट मैच के दोरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद से ही उनकी चोट को लेकर चिंताए चल रही थी। बुमराह का ना खेलना भारत के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

jasprit bumrah t20 wc 2 ap

जसप्रीत बुमराह (फोटो- AP)

भारतीय क्रिकेट टीम में एक और बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल धाकड़ ओपनर यशस्वी जायसवाल को टीम से अचानक बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह वरुण चक्रवर्ती को शामिल कर दिया गया है। ये निर्णय काफी चौंकाने वाला है। यशस्वी ने अभी तक केवल एक ही वनडे मैच खेला है और एक मैच के बाद उन्हें बाहर कर देना हर किसी के लिए काफी चौंकाने वाला निर्णय है। हालांकि यशस्वी को नॉन ट्रेवलिंग रिजर्व में शामिल किया गया है।

End of Feed