Jasprit Bumrah Injury Update: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले सामने आया जसप्रीत बुमराह की चोट से जुड़ा बड़ा अपडेट

Jasprit Bumrah Injury Update: चैंपियंस ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। माना जा रहा है कि उनके खेलने की संभावना बहुत कम है। रिपोर्ट की मानें तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा अगर वह पूरी तरह से फिट हो जाते हैं।

Jasprit Bumrah Injury Update: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया के लिए कैसा रहेगा इसका दारोमदार जसप्रीत बुमराह के फिटनेस पर टिका हुआ है। इस टूर्नामेंट में वह टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं, फिलहाल इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है। 19 फरवरी से शुरू हो रहे चैंपियंस ट्रॉफी में भारत 20 फरवरी को अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। इस मुकाबले में तीन सप्ताह से भी कम का वक्त बचा है।

Jasprit bumrah Update

जसप्रीत बुमराह (साभार-X)

लेकिन इससे पहले बुमराह की वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) में 32 विकेट लेकर सनसनी मचाने वाला यह गेंदबाज 5वें टेस्ट की दूसरी पारी से पहले चोटिल हो गया था। उन्हें पीठ में दर्द की शिकायत थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अगर बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फिट हो जाते हैं तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) बुमराह के डॉक्टर रोवन शाउटन (Rowan Schouten) के अपडेट का इंतजार कर रहा है। न्यूजीलैंड स्थित ऑर्थोपेडिक सर्जन ने मार्च 2023 में बुमराह की पीठ की सर्जरी की थी।

End of Feed