जसप्रीत बुमराह बने ICC टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024, भारत के लिए रचा इतिहास

Jasprit Bumrah ICC Test cricketer of the year: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे शानदार तेज गेंदबाजों मेें शुमार जसप्रीत बुमराह ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। वे आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड अपने नाम करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं।

Jasprit Bumrah ICC Test cricketer of the year: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की झोली में एक और बड़ा अवॉर्ड आ गया है। दरअसल तेज गेंदबाज को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के चलते आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा गया है। बुमराह ने 2024 में हर मैच में कमाल का प्रदर्शन किया और और 13 टेस्ट मैचों कुल 71 विकेट झटके।बुमराह राहुल द्रविड़ (2004), गौतम गंभीर (2009), वीरेंद्र सहवाग (2010), रविचंद्रन अश्विन (2016) और विराट कोहली (2018) के बाद इस अवॉर्ड को जीतने वाले छठे भारतीय बन गए हैं। वे इस अवॉर्ड को जीतने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। इसी के साथ उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

Jasprit bumrah  testap

जसप्रीत बुमराह (फोटो- AP)

बुमराह के पुरस्कार के साथ, भारत ने ICC टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीतने वाले सबसे अधिक खिलाड़ियों के ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। स्टीव स्मिथ (2015, 2017) अपने करियर में दो बार यह सम्मान जीतने वाले एकमात्र व्यक्ति हैं। बुमराह 2024 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा विकेट लिए। उन्होंने 71 विकेट लेकर चार्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया है। वे दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड के गस एटकिंसन से बहुत आगे हैं, जिन्होंने 11 मैचों में 52 विकेट लिए हैं।

End of Feed