Jasprit Bumrah becomes ICC Cricketer of The Year: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह को अपने सर्वोच्च सम्मान आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा है। जसप्रीत बुमराह 2024 के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बनकर साबित हुए और उन्हें गैरी सोबर्स आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। उन्होंने इस रेस में ट्रेविस हेड और जो रूट जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा है जिनका भी प्रदर्शन शानदार रहा था। जसप्रीत बुमराह ये अवॉर्ड जीतने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, रविचंद्रन अश्विन और सौरव गांगुली ये खिताब अपने नाम कर चुके थे।
जसप्रीत बुमराह (फोटो- AP)
बुमराह ने ICC पुरुष T20 विश्व कप 2024 में अपना दबदबा बनाया, जहाँ उन्होंने 17 साल बाद बिना किसी खिताब के भारत के खिताब जीतने के अभियान की अगुआई की। उनके 15 विकेट 8.26 की आश्चर्यजनक औसत और सिर्फ़ 4.17 की इकॉनमी से आए, जिससे वे प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट बने।पारी के दोनों छोर पर खेल को नियंत्रित करने की उनकी क्षमता ने उन्हें T20 विश्व कप में भारत का सबसे शक्तिशाली हथियार बना दिया।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कप्तानी से भी किया इंप्रेस
जसप्रीत बुमराह ने 2024 में गेंदबाजी से को कहर बरपाया ही साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में भारतीय टीम की शानदार कप्तानी की और टीम को पर्थ में जीत दिलाई। इसके बाद भी वे नहीं रुके और बीजीटी 2024-25 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रुप में उभरे। उन्हें इस खास प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी दिया गया था।
