इससे अच्छा कोई चेज करने वाला बल्लेबाज है तो मैं नहीं जानता, इंग्लैंड दिग्गज ने की कोहली की तारीफ

Virat Kohli: इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि चेज करते हुए अगर विराट से कोई अच्छा बल्लेबाज है तो उसे मैं नहीं जानता। उन्होंने विराट के रिकॉर्ड पर कहा कि यह विश्वास करने योग्य नहीं है।

Virat Kohli: विराट कोहली के फैंस में एक और नाम जुड़ गया है। ये नाम किसी और का नहीं बल्कि इंग्लैंड के सबसे महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का है जिन्होंने हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहा है। एंडरनसन ने एक पॉडकास्ट में बात करते हुए चेज मास्टर कोहली की जमकर तारीफ की। टेलेंडर्स पॉडकास्ट (Tailenders Podcast) से बातचीत करते हुए एंडरसन ने कहा 'अगर क्रिकेट इतिहास में चेज करते हुए विराट कोहली से कोई बेहतर बल्लेबाज है तो मैं उसे नहीं जानता। चेज करते हुए उनका रिकॉर्ड अद्भुत है। चेज करते हुए उनके शतक लगाने का रिकॉर्ड विश्वास न करने वाला है। जब आप इस जोन में होते हैं तो जरूरी है कि आपका विश्वास एक दम हाई हो।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar,  (66)

विराट कोहली (साभार-X)

क्या विराट व्हाइट बॉल क्रिकेट के बेस्ट हैं?

एंडरसन से जब इस बारे में सवाल किया गया कि क्या विराट व्हाइट बॉल क्रिकेट के बेस्ट बैटर हैं तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं ऐसा नहीं कह सकता है। चेज करने की बात करूं तो ऑस्ट्रेलिया के माइकल बेवन का नाम याद आता है। हालांकि, एंडरसन ने कोहली को व्हाइट बॉल क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में से एक बताया।

End of Feed