आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के गेंदबाज जेम्स एंडरसन का दबदबा रहा। 40 साल के एंडरसन एक बार फिर दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। वे सात साल पहले इस मुकाम पर पहुंच चुके थे। वे अपनी टीम के लिए लगातार मैच में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि एंडरसन के नंबर-1 ताज पर भारतीय गेंदबाज रवि अश्विन की नजर है। वे उनसे महज दो अंक पीछे हैं। इसलिए एंडरसन को अपने इस ताज को संभालकर रखना होगा।
जेम्स एंडरसन साथी खिलाड़ियों के साथ। (AP)
