पैट कमिंस की अनुपस्थिति में ईशान किशन को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 में पैट कमिंस के खेलने पर सस्पेंस है। कमिंस पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं और ऐसी खबरे सामने आ रही हैं कि वह कुछ मुकाबले मिस कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो ईशान किशन को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की मानें तो पैट कमिंस की अनुपस्थिति में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पैट कमिंस को रिप्लेस करने के मामले में ईशान किशन का नाम सबसे आगे चल रहा है। पैट कमिस की इंजरी को लेकर सनराइडर्स हैदराबाद की टीम मैनेजमेंट लगातार बात कर रही है और उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर ईशान किशन को सबसे उपयुक्त पाया गया है।

ISHAN KISHAN

ईशान किशन (साभार-IPL)

हालिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 ईशान किशन के लिए शानदार रहा था। वह भारत की ओर से दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज थे। ईशान ने 9 मैच में 35.22 की औसत और 193.29 की स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए थे। वह संजू सैमसन के 321 रन के बाद भारत की ओर से दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे। इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने अपनी कप्तानी का भी लोहा मनवाया जब उनके नेतृत्व में झारखंड़ ने ट्रॉफी उठाई थी।

End of Feed